अवैध खनन निरोधक दल के डीएम होंगे अध्यक्ष

Spread the love

हल्द्वानी। जिले में अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिला अवैध खनन निरोधक दल के नाम से गठित कमेटी के अध्यक्ष डीएम होंगे। शनिवार को आदेश जारी करते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दल का गठन किया गया है। छह सदस्यीय दल में एसएसपी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला खान अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, मयंक तिवारी निवासी बैलपड़ाव सदस्य वाइल्ड लाइफ बोर्ड सदस्य होंगे। इसी तरह परगना स्तर पर एसडीएम को अध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें संबंधित क्षेत्र के सीओ, उप प्रभागीय वनाधिकारी, खान निरीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और खनन क्षेत्र के ग्राम प्रधान सदस्य होंगे। इनके ऊपर अवैध खनन पर रोकथाम की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *