संयुक्त सर्वे होने तक अतिक्रमण पर नहीं होगी कार्रवाई : डीएम

Spread the love

चम्पावत। संयुक्त सर्वे होने तक अब रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने पर रोक लग गई है। डीएम ने टनकपुर तहसील में हुई बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए कि मानसून सत्र तक अतिक्रमण को लेकर कोई कार्रवाई न हो। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। सोमवार को तहसील सभागार में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने अतिक्रमण मामले में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रभावितों के प्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि रेलवे भूमि से मानसून काल के दौरान किसी भी प्रकार की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। कहा कि इस संबंध में पांच मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। सर्वे पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर इसमें फैसला लिया जाएगा। वहीं डीएम ने रेलवे की भूमि पर बनाए गए पक्के मकानों पर नाराजगी जताई। कहा कि यह अनुचित है, जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इधर, बेघर हुए लोगों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बिना नोटिस जारी किए ही उनके मकानों को जबरन तोड़ा गया है। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों संग रेलवे की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, तहसीलदार पिंकी आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, चेयरमैन विपिन कुमार वर्मा, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, ईओ राहुल कुमार, आप प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, सभासद हसीब अहमद, रईस अहमद, वकील अंसारी, सभासद योगेश पांडेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *