डीएम की पत्नी ने आंगनबाड़ी चोपड़ियाल गांव में बांटे नैपकिन

Spread the love

नई टिहरी। डीएम मयूरी दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने गुरूवार को ब्लाक चंबा के आंगनबाड़ी केंद्र चोपड़ियाल गांव में पहुंचकर यहां पर मौजूद महिलाओं व छात्राओं को माहवारी को लेकर जानकारियां देते हुए सैनिटरी पैपकिनों का वितरण किया। आंगनवाड़ी केंद्र चोपड़ियाल गांव में पहुंची प्रज्ञा दीक्षित ने पहुंचकर किशोरियों व महिलाओं को माहवारी के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुए इस दौरान होने वाली परेशानियों को लेकर अहम जानकारियां दीं। उन्होंने माहवारी के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी नैपकिन के फायदे, पीरियड्स के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन व पोषण आहार को लेकर कई तरह की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य दृष्टिगत सैनिटरी नैपकिन का उपयोग जरूरी है। इसके साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने व हीमोग्लोबिन की नियमित जांच करवाने की बात कही। प्रज्ञा दीक्षित ने पहले भी अलग-अलग आंगनवाड़ी केंद्रों में पहुंचकर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर महिलाओं को अहम जानकारियां दे चुकी हैं और दर्जनों विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नैपकिन वितरण का कार्य कर चुकी है। इस मौके पर सीडीपीओ ममता लेख, सुपरवाइजर भागीरथी पंवार, कविता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री मधु, अध्यापिका सरिता सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *