अफवाहों पर न करें यकीन, लता मंगेशकर को लेकर वायरल हो रहीं खबर हैं झूठी

Spread the love

-चिकित्सकों ने एहतियातन आईसीयू में किया है भर्ती
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : भारत रत्न लता मंगेशकर की खराब सेहत की झूठी खबरें वायरल की जा रही हैं, जिन पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। वह पिछली आठ जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। लता मंगेशकर की हालत में पहले से काफी सुधार है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है।
लता मंगेशकर की प्रबंधन टीम ने वायरल हो रहीं झूठी खबरों को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में कई झूठी अफवाहें इंटरनेट पर फैलाई जा रही हैं। उन्होंने इस तरह की खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है। दरअसल सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में तो उनके निधन की खबरें भी शेयर की जा रही हैं।

कोरोना के साथ निमोनिया की चपेट में हैं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर कोरोना के साथ निमोनिया से भी ग्रसित हैं। बीमारी और उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उनको आईसीयू में रखा गया है। उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *