विवि शिक्षक-कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी न लगाएं

Spread the love

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों की राजनीतिक संबद्घता को देखते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की मांग की है।
कुलसचिव की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय से संबंध प्राध्यापक एवं कर्मचारी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से किसी न किसी पार्टी से संबद्घ हैं और उनको पदाधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी दी गई है। विवि नियमों के तहत वह चुनाव में प्रतिभाग करने के लिए भी स्वतंत्र हैं। पूर्व में भी कई शिक्षक चुनाव में प्रतिभाग कर चुके हैं। जिला प्रशासन की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में विवि प्राध्यापक व अन्य की ड्यूटी लगाई गई है। कुलसचिव ने कहा है कि उनकी राजनीतिक संबद्घता को देखते हुए प्रशासन इस मामले में अंतिम निर्णय ले। इससे पूर्व कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने भी जिला प्रशासन को पत्र भेजकर प्राध्यापक आदि की चुनाव में ड्यूटी न लगाने का अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *