नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनें विवि के छात्र: सीडीएस विपिन रावत

Spread the love

एचएनबी गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज बुधवार को नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल विपिन रावत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उधर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े। दीक्षांत समारोह में गढ़ गौरव लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि उनको सम्मानित कर गढ़वाल विवि ने गढ़वाली और पितरों का सम्मान किया है। सीडीएस रावत ने कहा कि गढ़वाल विवि से पढ़े बच्चे जॉब ढूंढने वाले न बने, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। चीन-नेपाल सीमा से सटे होने की वजह से उत्तराखंड में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। विवि के कुछ कोर्स हैं जिनकी सेना को जरूरत है। कहा कि उन्हें विश्वास है गढ़वाल विवि एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएगा। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि देश पहले है। वहीं, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्र मेकिंग इंडिया का संदेश देंगे।
60 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल
जनरल विपिन रावत ने इस दौरान पीजी में करीब 60 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए। जिसमें से 51 छात्राएं शामिल हैं। इसमें विवि से संबद्ध 118 कॉलेज और विवि के तीनों परिसरों के टॉपर शामिल हैं।

196 छात्र-छात्राओं को दी उपाधि
दीक्षांत समारोह के मीडिया प्रभारी प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे तक चला। समारोह में पीएचडी और स्नातकोत्तर के 196 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *