अंजान को न दें बैंक खाते की जानकारी

Spread the love

राजकीय पॉलिटेक्निक कलालघाटी में आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: एएचटीयू व पुलिस की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक कलालघाटी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीम ने छात्रों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि हमें किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी नहीं देनी चाहिए।
मंगलवार को आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को बढ़ते अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों आदि के बारे में जानकारी दी गयी। कहा कि विद्यार्थी अपने साथ होने वाली किसी भी तरह की अपराधिक घटना की सूचना अपने नजदीकी थाने या कोतवाली मे दें। शिविर में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति भी जागरूक किया गया। कहा कि समाज में बढ़ रहे नशे के खिलाफ छात्रों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। शिविर में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल- 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *