नालियों में कूड़ा करकट न डाले

Spread the love

श्रीनगर : जलभराव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को नगर निगम ने नालियों की सफाई की। सफाई निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के निर्देश पर निगम द्वारा नगर क्षेत्र के वार्ड नं. 6 कंसमर्दनी मार्ग, वार्ड नं. 10 कमलेश्वर मंदिर मार्ग, वार्ड नं. 11 भक्तियाना, वार्ड नं. 2 लिंगवाल गली, श्रीकोट एवं वार्ड नं. 1 में नालियों की सफाई की गई। पंवार ने बताया कि जारी सफाई अभियान का मौके पर नगर आयुक्त व सह नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण भी किया गया। कहा कि बरसात के मौसम में नालियों में कूड़ा करकट न रहे और जल भराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए निगम द्वारा नालियों की सफाई लगातार की जारी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *