श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम सभागार में मेयर आरती भंडारी के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने निगम क्षेत्र के बारबर की बैठक ली। इस मौके पर उन्हें निर्देशित किया गया कि बाल काटने में प्रयुक्त ब्लेड को उपयोग करने के बाद एक बॉक्स में रखकर निगम को दें। ब्लेड रखने के लिए बॉक्स निगम की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि ब्लेड को किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थानों पर न फेंका जाए। यदि कोई ऐसा करते हुए पकड़ा गया तो कार्रवाई होगी। (एजेंसी)