दो पक्षों का झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील , चार लोग घायल

Spread the love

नैनीताल। शहर के तल्लीताल बूचड़खाना क्षेत्र में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। देखते देखते झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों गुटों के चार लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत करवाया और घायलों को अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां एक की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बूचड़खाना तल्लीताल निवासी युवक किसी व्यक्ति से दो सौ रुपये लेने हरिनगर गया हुआ था। जहां किसी व्यक्ति उसका विवाद हो गया और उसने युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक वापस लौट आया और अपने भाइयों को ये बात बताई। जिसके बाद आवेश में आकर युवक के भाई और अन्य लोग उक्त व्यक्ति के पास पहुँचे और झगड़ने लगे। इतने में उक्त व्यक्ति ने भी अन्य लोगों को बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में घमासान हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर धारदार हथियारो से वार करने लगे। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा तो आस पास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह बीडी पांडे अस्पताल पहुँचाया। वहा घायल को उपचार दिया ही जा रहा था कि दूसरे पक्ष से घायल दो लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुँचे ही थे कि गंभीर रूप से घायल युवक के परिजन उन दोनों पर टूट पड़े और मार मार कर उनका बुरा हाल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल घायलों को उपचारदिया जा रहा है। मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली हैं। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहींं, पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। फिलहाल अन्य तीन घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *