रुड़की : लंढौरा क्षेत्र में इलाज के बहाने महिला मरीज से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रिजवान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। लंढौरा क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 31 जनवरी को उनकी पुत्री डॉ. रिजवान के पास इलाज के लिए गई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉ. रिजवान ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया था। (एजेंसी)