डाक्टर कर रहा था आतंकियों को लीड, देश को दहलाने की साजिश में 14 गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली ,देश की दहलाने की आतंकी साजिश का पर्दाफाश हो गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। ये भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।
मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग-अलग जगहों पर दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा झारखंड और यूपी से कुल मिलाकर करीब आठ संदिग्ध यानी 14 आतंकियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
आतंकी संगठन अल कायदा के खिलाफ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। आतंकियों से भारी तादाद में हथियार मिले हैं। रांची कटक अलीगढ़ में रेड्स हुई, कुल 14 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों के खिलाफ यह कार्यवाही पैन इंडिया की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *