अस्पतालों में डॉक्टरों का कार्यबहिष्कार, न्याय की मांग

Spread the love

रुद्रप्रयाग : प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के आह्वान पर जनपद में सभी अस्पतालों में चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार रहा। जिससे मरीजों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। डॉक्टरों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही सरकार से सुरक्षित वातावरण के लिए भी ठोस कार्रवाई की मांग की। कोलकाता में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को जनपद के सभी अस्पतालों में चिकित्सक कार्य बहिष्कार पर रहे। सुबह से ही अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। जबकि डॉक्टरों के केबिनों में ताले लटके रहे। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के साथ ही सीएचसी अगस्त्यमुनि, सीएचसी जखोली, पीएचसी ऊखीमठ सहित सभी चिकित्सा केंद्र एवं उपकेंद्रों में डॉक्टरों का कार्यबहिष्कार रहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *