चमोली : कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के विरोध में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के आह्वान पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चमोली में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पुरोहित के नेतृत्व में विकासखंड दशोली के चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट ,एनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। महिला चिकित्सक के आत्मा को शान्ति प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने दोषियों को सख्त सजा देने और पीड़ित परिवारों को न्याय देने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा के लिए भारत सरकार के द्वारा ठोस नियमावली बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर डॉ. चंदा रावत, डॉ. गौरव पाल, डॉ. हेमलता, फार्मासिस्ट उमेश राणा, नर्सिंग अधिकारी आरुषि, प्रभा, पूरन सिंह, अतुल गुसाईं, सुमित रावत, योगेंद्र सिंह कनवासी आदि शामिल रहे। (एजेंसी)