आईएमए के दिवंगत सदस्यों की याद में डक्टरों ने किया पौधरोपण

Spread the love

 

देहरादून। विश्व प्रयावरण दिवस पर रविवार को भारतीय चिकित्सा संघ देहरादून ने धाद स्मृती वन माल देवता रोड पर आईएमए देहरादून के दिवंगत सदस्यों की स्मृती में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष डा आलोक सेमवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की वेस्ट मैनैजमेंट की मुहिम सार्थक होती दिख रही है। प्लास्टिक रिसाईकिल, गीला- सूखा- सैप्टिक वेस्ट का सरकार वैज्ञानिक तरीके से निवारण कर रही है। वातावरण सरंक्षण हमको आदत में लाना पडेगा। स्कूली छात्रों को छोटी कक्षा से पढाना पडेगा। सचिव डा अखिल कुकरेजा व कोषाध्यक्ष डा जया नवानी ने कार्यक्रम का संयोजन किया। ग्लेशियर, नदी , सागर, मृदा, ध्वनि, वायु प्रदूषण आदि को वृक्षारोपण कर कुछ हद तक संभाला जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पद्मश्री डा योगी ऐरन ने कहा कि वो तो वर्षों से वृक्षों के बीच ही रहते हैं। पेडों को बचाने को हर व्यक्ति को आगे आना होगा। धाद के संस्थापक लोकेश नवानी ने कहा कि धाद प्रदेश की संस्ती एवं प्रयावरण के संरक्षण के लिये प्रतिबद्घ है। आपदा में सेवायें देने से लेकर प्रदेश में छात्राओं को पुस्तक वितरण करने का कार्य निरंतर चल रहा है। सचिव तन्मय ममगाईं ने सभी को हरेला पर्व में शामिल होने का निमन्त्रण दिया और धाद से जुडने का आग्रह किया। इस दौरान डा जे पी नवानी, डा संजय सेठी, डा राकेश गुलाटि, डा शुधान्षु कालरा, डा पुनिष सडाना, डा मयंक जैन,डा आलोक जैन, ड कुश एरन, डा रुचि,डा जूही आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *