डॉक्टर के वेतन पर लगाई रोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : द्वारीखाल ब्लाक की पीएचसी जसपुर में तैनात महिला डॉक्टर के तीन महीने से अनाधिकृत रूप से अवकाश पर रहने के मामले में सीएमओ ने डॉक्टर के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संबंधित आहरण विरतण अधिकारी से भी इस मामले में नोटिस जारी करते हुए जवाब देने को कहा है। पौड़ी के सीएमओ डॉ. एसएम शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में तैनात महिला चिकित्सक के अनाधिकृत रूप से अवकाश पर रहने की शिकायत मिली थी। इस पर संज्ञान लिया गया। 3 महीने के दौरान डॉक्टर मेडिकल सहित अन्य अनाधिकृत अवकाश पर पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *