चम्पावत के अस्पतालों में जल्द में तैनात होंगे डक्टर

Spread the love

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वित्तीय समावेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। रविवार को सीएससी सेंटर देवभूमि जन सेवा केंद्र खूना बोरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में गिरीश कुमार ने संचालन किया। कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक सतीश पांडेय और पूर्व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह मेहरा ने केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट, पालिका श्रम मानधन योजना, सुकन्या धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना आदि के बारे में बताया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, दीपक ओली, मोहन पाटनी, निर्मला अधिकारी, दीपक साह, भुवन बहादुर, रतन बोहरा, नवीन बोहरा,भुवन पाटनी, शांति देवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *