श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर का जिलास्तर पर दबदबा

Spread the love

नई टिहरी : केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर ने संस्कृत की विभिन्न स्पर्धाओं में एक बार फिर दबदबा बनाया है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के तहत खंड स्तर की सभी छह स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद जिला स्तरीय स्पर्धाओं में परिसर को छह में से चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान मिला है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हर वर्ष खंड, जिला और राज्य स्तर पर संस्कृत की समूह नृत्य, समूहगान, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद और नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित करती है। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर ने कोट ब्लॉक के तहत इस बार सभी छह स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर में प्रवेश किया था। कोटद्वार में आयोजित जिला स्तरीय स्पर्धाओं में रघुनाथ कीर्ति परिसर ने समूहगान, समूह नृत्य, नाटक और वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आशुभाषण में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार परिसर प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर भी भाग लेगा। छात्रों द्वारा विनोद शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत ‘मृच्छकटिकम्’ नाटक भी खूब सराहा गया। शोध छात्रा उर्मिला के निर्देशन में गढ़वाली गीतों के संस्कृत में समूह गान प्रस्तुत किया गया। स्पर्धाओं में कुशाग्र अत्री, गिरीश चंद्र भट्ट, जिया, दीपांक्षा, शिवानी, आरती, मयंक, दिगंबर, अक्षत डंगवाल, योगेश सेमवाल, अर्चना नौडियाल, पायल रावत आदि ने प्रतिभाग किया। निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि छात्रों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *