रक्तदान शिविर का 55 यूनिट रक्त किया दान

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर कार्यदायी संस्था सोंगदा रित्विक कंपनी ने बेस चिकित्सालय के ब्लड़ की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 55 यूनिट रक्तदान कर बेस अस्पताल में आने वाले जरूरमंदों के लिए दान किया। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने रक्तदान में आगे आने पर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। कहा कि सामूहिक सहयोग से आज ब्लड़ की कमी को पूरा किया जा सकता है और जरूरतमंद को जीवन दान दिया जा सकता है। ब्लड कैंप में सोंगदा रित्विक कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रजेश चालमी ने कहा कि रेलवे द्वारा रेल कार्य के साथ ही सामाजिक कार्यो में प्रतिभाग किया जा रहा है। इसके तहत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी तो कंपनी रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड़ बैंक के लिए रक्त मुहैया करायेगी। इस मौके पर चक्रधर, देवेन्द्र सिंह, कुलदीप अग्रवाल, डॉ. अजीत दीपांकर, टैक्नीशियन अनूप सती, पंकज जोशी, भावना बत्र्वाल, सुरेन्द्र, दीपक भट्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *