धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर रक्तदान किया

Spread the love

नैनीताल। बौद्घ धर्म के 14वें धर्मगुरु दलाई लामा के 87वें जन्मदिन पर नैनीताल बीडी पांडे जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने रक्तदान किया और धर्मगुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नैनीताल में खम्पा, भोटिया समाज हर वर्ष धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित करता है। भोटिया मार्केट के अध्यक्ष आनंद सिंह खम्पा ने बताया कि शिविर में करन भोटिया, चंदन सिंह, कुंगा खम्पा, पालदेन सांगमो खम्पा, वर्तिका राणा, चौतन्या रौतेला, हिमांशु आर्या, धर्मेंद्र, विनोद चंद्रा, तेनजिन भोटिया, आर्यन प्रसाद, दिनेश आर्या, गरिमा राई आदि ने रक्तदान किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, राजेश वर्मा, सभासद मनोज साह जगाती, ड़ प्रियांशु श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, नोज कुमार शेरब, पेमा, टशी, निर्मल सिंह, श्याम सिंह, दिनेश, मनोज गोस्वामी ने विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *