किसी की मेहमान नवाजी स्वीकार न करें मतदान कमीर्रू एडीएम

Spread the love

चम्पावत। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने मतदान कर्मियों को किसी की मेहमान नवाजी स्वीकार नहीं करने के निर्देश दिए। उप चुनाव को लेकर कर्मियों के प्रशिक्षण में उन्होंने ये निर्देश दिए। शनिवार को जीजीआईसी सभागार में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। कार्मिक के नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों का अध्ययन करने को कहा। उन्होंने प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारी को मतदान के दिन धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। पीठासीन अधिकारी की डायरी में अंकित की जाने वाली जानकारी को मनोयोग से ग्रहण करने को कहा। इस दौरान कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट संचालन के बारे में भी बताया गया। दो पालियों में 190 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर ड़एमपी जोशी और जीवन कलौनी ने मक पोल, ईवीएम सीलिंग समेत तमाम जानकारी दी। प्रशिक्षण में एसडीएम अनिल चन्याल, डीडीओ संतोष कुमार पंत आदि ने भी तकनीकि जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *