देश-विदेश

बिहार को बदनाम मत करो, कन्हैया कुमार पर क्यों भड़के मनोज तिवारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली । दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। इस बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार ने उनके खिलाफ मैदान में उतरे कन्हैया कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जब जवान नक्सलियों से लड़ते हुए अपनी जान देते हैं तो कन्हैया कुमार जैसे लोग जश्न मनाते हैं। कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी दोनों बिहार से हैं। ऐसे में दोनों के मुकाबले पर मनोज तिवारी ने कहा, बिहार को मबदनाम करो। बिहार भारत माता की जय वाला है भारत के टुकड़े-टुकड़े वाला नहीं है।उन्होंने कहा, यह वोट देशहित में है और हर व्यक्ति मोदी जी के साथ खड़ा है। विपक्ष के लोगों ने अपना परिचय दे दिया है। जब हमारे अर्धसैनिक बलों के जवान नक्सलियों से लड़ते हुए अपनी जान देते हैं तो कन्हैया कुमार जैसे लोग जश्न मनाते हैं। उन्होंने केवल नरेंद्र मोदी ही दौड़ में हैं, लोग अपना वोट किसी और को देकर बर्बाद नहीं करेंगे।बता दें, भाजपा को 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीट पर भारी अंतर से जीत मिली थी और उसका लगातार तीसरी बार सभी सीट पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य है। विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत आप चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है।यह दिल्ली में पहला ऐसा लोकसभा चुनाव है जिसमें आप और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नयी दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है।कांग्रेस ने चांदनी चौक सीट से जे पी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। वह दिल्ली से एकमात्र मौजूदा सांसद हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नयी दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को उम्मीदवार बनाया है।.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!