नदी-नालों के आसपास न जाएं ग्रामीण: सीओ

Spread the love

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने ली क्षेत्रवासियों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ग्रामीणों से नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने आमजन से आगामी त्योहारों को लेकर भी शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।
सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने सतपुली थाने में टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल के साथ ही ग्रामीणों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों को सावधानी बरतनी होगी। कहा कि कोई भी ग्रामीण नदी-नालों के आसपास न जाएं। इस दौरान टम्टा ने ग्रामीणों से त्योहार सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहें इसके लिए चालक व परिचालकों को भी ध्यान देना होगा। सीओ ने ग्रामीणों से अपने पशुओं को भी सड़क पर आवारा न छोड़ने की अपील की। कहा कि अपने पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ऑपरेशन कामधेनु अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों को अपने पशुओं का पशुपालन विभाग से रजिस्ट्रेशन करने, पशुओं पर टैग लगाने हेतु भी जागरूक किया। सीओ ने वर्तमान समय में समाज मे लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर रोकथाम के लिए प्रभावी सूचना तंत्र बनाकर नशीले पदार्थों का प्रयोग करने व व्यापार करने वालो की सूचना निकटतम पुलिस थाना व एन्टी ड्रग टास्क फोर्स को शिकायत दर्ज करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *