किसी से बैर भाव नहीं रखें : रजनी

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि कार्यक्रम आरंभ हो गया है। दिल्ली से आई बी के रजनी ने कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी हैं। हमें किसी से बैर भाव नहीं रखना चाहिए।
कार्यक्रम के पहले दिन का शुभारंभ लैंसडौन विधानसभा विधायक महंत दिलीप रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि समाज व देशवासियों के अंदर कल्याणकारी भावना जागृत कर रहा है, जो प्रेरणादायक कार्य है। मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने कहा कि ब्रह्माकुमारी विवि की ओर से समाज को सुप्त अवस्था से जगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का वे स्वागत करते हैं। केंद्र संचालिका बहन बी के ज्योति ने कहा कि देश को महान बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करना और उसे सार्थक करना ही सच्ची शिव भक्ति है। इससे पहले विवि की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समस्त ब्रह्माकुमारीज और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *