दून और हर्रावाला रेलवे स्टेशन बढ़ेगी यात्री सुविधाएं

Spread the love

देहरादून। दून के हर्रावाला स्टेशन तक जल्द ही 24 कोच की ट्रेनें आएंगी। शुक्रवार को उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने देहरादून और हर्रावाला स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए संभावनाएं भी तलाशी। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक देवेंद्र कुमार सुबह दस बजे देहरादून पहुंचे। यहां अधिकारियों की बैठक लेकर स्टेशन की सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। अधिकारियों के साथ प्लेटफार्म का निरीक्षण भी किया। इसके बाद हर्रावाला गए। यहां स्टेशन पर चल रहे रि-डेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन को 24 कोच की ट्रेनों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए स्टेशन पर काम चल रहा है। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने कार्यों का जायजा लिया है। उन्होंने दून रेलवे स्टेशन पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी है। बताया कि उनकी रिपोर्ट के आधार पर स्टेशन पर आगे काम होने हैं। देहरादून और हर्रावाला के बाद वह रायवाला और योगनगरी ऋषिकेश गए। इस मौके पर सीनियर वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी आशीष सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *