उत्तराखंड

जेएनयू छात्रा से दुष्कर्म की जांच दून पुलिस करेगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। नई दिल्ली स्थित जेएनयू में पढ़ाई करने वाली युवती से दुष्कर्म मामले की जांच बसंत विहार थाना पुलिस खुद करेगी। बीते 14 जून को मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया। दुष्कर्म का घटनास्थल दून में सामने आने के बाद बसंत विहार थाने में केस वापस पहुंचा। एसओ बसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर बीते 14 जून को जीओ एफआईआर दर्ज की गई। युवती ने बताया कि वर्ष 2022 में नई दिल्ली स्थित जेएनयू में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती शम्स तबरेज निवासी बिलासवाड़ आंध्रप्रदेश से हुई थी। दोनों ने पीएचडी की। इसके बाद एक साथ नौकरी भी की। युवती ने बताया कि इस बीच तबरेज उसे अपने कमरे पर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर तबरेज ने उससे शादी का वादा किया। उसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में युवती को पता चला कि तबरेज का किसी दूसरी लड़की से भी रिश्ता है। आरोप है कि इसके बाद तबरेज का व्यवहार बदल गया। इसके बाद युवती के साथ गाली-गलौच करने लगा। युवती शादी की आस में उससे बात करती रही। आरोप है कि इस बीच तबरेज ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसके परिजनों को भी गालियां दीं। युवती का आरोप है कि अब तबरेज उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस के मुताबिक पहले घटनास्थल दिल्ली और आंध्रप्रदेश होने के चलते मुकदमा दिल्ली ट्रांसफर किया गया। हाल में पता लगा कि युवती के साथ दून में भी दुष्कर्म किया गया। इसलिए अब बसंत विहार थाना पुलिस जीओर एफआईआर को क्राइम नंबर देते हुए जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!