उत्तराखंड में फेल हुआ डबल इंजन: कुलदीप

Spread the love

कांग्रेस गढ़वाल लोकसभा प्रभारी कुलदीप सिंह ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्र्रेस गढ़वाल लोकसभा प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि लोगों को डबल इंजन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार का इंजन उत्तराखंड में फेल हो चुका है। सत्ता में बैठे नेता केवल निजी स्वार्थों के लिए काम कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी ने आम जन का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तराखंड का बेहतर विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है।
मंगलवार को पटेल मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुलदीप सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। मोदी जी ने कहा था कि यदि केंद्र के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आएगी तो बेहतर विकास होगा, लेकिन भाजपा का यह विकास कहीं भी नजर नहीं आ रहा। आए दिन बढ़ रही महांगई के कारण जनता का जीना मुहाला होता जा रहा है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। कांग्रेस कार्यकाल में बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा ने अनदेखा किया है। कहा कि कोटद्वार विधानसभा में पिछले साढ़े चार वर्षों में एक ईंट तक नहीं लगाई गई। नदियों में खुलेआम अवैध खनन का खेल चल रहा है। विकास की राह देख रही जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार उपलब्ध करवाना होगा। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी, कोटद्वार की पर्वक्षक रमा खाल्को, जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *