जाम की वजह से दो बार फंसी एम्बुलेंस

Spread the love

रुद्रप्रयाग। एक ओर कोविड संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है वहीं रुद्रप्रयाग नगर में सड़क चौड़ीकरण के चलते कई बार जाम लग रहा है। सोमवार को तो एम्बुलेंस को दो बार जाम में फंसना पड़ा जबकि शादी-विवाह और अन्य जरूरी वाहन भी बार बार जाम में फंसते रहे। इस दौरान लोगों ने कार्यदायी संस्था पर आक्रोश भी दिखाया। नगर में पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर चट्टान को काटकर बदरीनाथ हाईवे को चौड़ा किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था आरसीसी द्वारा बीते कुछ दिन से यहां करीब तीन बड़ी मशीनों से कटिंग की जा रही है। दिन रात चल रहे काम से सुबह और दोपहर तक जाम की बड़ी दिक्कत से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। कई लोग समय पर अपने गतंव्य नहीं पहुंच पा रहे हैं।
जबकि आवश्यक सेवाएं भी जाम में फंस रही है। सोमवार को लगे जाम में एम्बुलेंस, शादी-विवाह के वाहन और अन्य जरूरी वाहन फंस रहे। वाहन में सवार लोगों का कहना था कि कंपनी को रातभर कार्य करना चाहिए जबकि सुबह से दोपहर तक लोगों की आवाजाही के लिए खुला रखना चाहिए। इधर जाम के चलते नगर की सड़क पर राहगीरों के चलने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रहा है। एक ओर दोपहिया वाहनों का दबाव वहीं दूसरी ओर हाइवे के दोनों ओर वाहन परेशानी का सबव बन हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *