25 छात्रों को वितरित की डॉ. आलम रावत स्कॉलरशिप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में शनिवार को 25 छात्र-छात्राओं को डॉ. आलम सिंह रावत मेमोरियल स्कॉलरशिप वितरित की गई। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों को उत्कृष्टता की खोज को आगे बढ़ाने और समाज में योगदान करने के लिए प्रेरित करती है। यह स्कॉलरशिप मेधावी छात्रों के साथ ही खेलकूद गतिविधियों में अव्वल और वादविवाद प्रतियोगितओं में अव्वल छात्रों की दी जाती है।
पौड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. एससी गैरोला और परिसर निदेशक डॉ. यूसी गैरोला ने स्व. डॉ. आलम सिंह रावत के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान और छात्रों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र सिंह रावत व प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि डॉ. रावत का सामाजिक दृष्टिकोण का दायरा बहुत बड़ा था। इस मौके पर अतिथियों ने 10 मेधावी छात्र श्रेया बिष्ट, दिया भट्ट, अर्जुन, अखिल रावत, तनूजा रावत, करिश्मा, आशीष नौडियाल, लोपामूद्रा महापात्र और स्पोट्र्स में मीनाक्षी, प्रेरित मंमगाई, दिगंबर, काजल, नीरज, तनीशा, प्रीति रावत, अनुराधा सहित वाद-विवाद प्रतियोगिता में काजल, सिमरन, साक्षी, कनिका, अंजली देशवाल, अखिल रावत को यह स्कॉलशिप वितिरत की गई। इसके तहत यूजी के मेधावी छात्रों को 2 हजार, पीजी के छात्रों को 3 हजार, स्पोट्र्स के कुल प्रतिभागियों में 4 हजार का मिलता है, जबकि वाद विवाद में एक हजार से लेकर 600 रुपए तक की राशि दी जाती है। इस मौके पर डॉ. पूनम बिष्ट, डॉ. सीबी कोटनाला, डॉ. सपना रावत, रविंदर कुमार, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *