अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करेंगी डॉ.आशा बिष्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: पौड़ी की एक प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय फलक पर एक बार फिर अपनी चमक बिखरने को तैयार है। मॉरिशस में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन में पौड़ी की डा. आशा बिष्ट शिरकत करेंगी। जहां वह व्याख्यान के साथ-साथ कविता पाठ भी करेंगी। आशा गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) के रुप में लंबे समय से बेहतर सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वह कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर हिंदी काव्यपाठ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा परिवार, परिवेश व शिक्षको की प्रेरणा से लगातार कदम आगे बढ़ रहे हैं।भाषा सहोदरी हिंदी न्यास एवं महात्मा गांधी संस्थान मॉरिशस के संयुक्त तत्वावधान में नौवां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन-2023 का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन का आयोजन आगामी 9 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाएगा। जो न्यास के अध्यक्ष जयकांत मिश्रा के संचालन में संपन्न होगा। इस अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में पौड़ी की डा. आशा बिष्ट भी शिरकत करेंगी। अधिवेशन में उन्हें वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। डा. आशा बिष्ट अधिवेशन में 10 जनवरी को “विश्व में राजभाषा हिंदी के बढ़ते कदम” विषय पर व्याख्यान देंगी। साथ ही 11 जनवरी को कविता पाठ करेंगी। महात्मा गांधी संस्थान मॉरिशस की स्थापना भारत व मॉरिशस सरकार ने वर्ष 1970 में की थी। जिसका उद्घाटन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *