डा. बख्शी और डोभाल सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गो सेवा संवद्र्धन समिति ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के टीबी चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विक्की बख्सी और गढ़वाल विवि के सहायक अभियंता सिविल महेश डोभाल को सम्मानित किया। श्रीनगर स्थित गोला पार्क में आयोजित समारोह में गो सेवा संवद्र्धन समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी और आनंद भंडारी ने कहा कि डा. विक्की बख्सी को रोगियों के इलाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने और हर समय रोगी के लिए उपलब्ध होने व डोभाल को गो सेवा के कार्यों में हमेशा तत्पर रहने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *