डॉ. बमराड़ा को मिला शोध पत्र लेखन में प्रथम स्थान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जनवरी में एआई के सुरक्षित उपयोग विषय पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौंरखाल के शिक्षक डॉ. अतुल बमराड़ा ने तकनीकी शोध पत्र लेखन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया व विद्यालय की टीम ने नाट्यकला प्रतियोगिता के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक में शीर्ष स्थान हासिल किया।
डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने शोध पत्र में एआई के तकनीकी उपयोग, उससे जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों और डिजिटल साक्षरता के महत्व को प्रस्तुत किया। वहीं, विद्यालय की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता से जुड़े संदेश को रचनात्मक और सरल तरीके से आमजन तक पहुंचाया। डॉ. अतुल बमराड़ा और राप्रावि चौंरखाल की टीम को मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नंदा रावत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले और राज्य में सरकारी शिक्षा संस्थानों की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *