नर्सिंग अभ्यर्थियों का मुख्यमंत्री आवास कूच, डॉ हरक सिंह ने दिया समर्थन

Spread the love

देहरादून()। नर्सिंग एकता मंच ने नर्सिंग भर्ती वर्षवार के आधार पर कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सालापुल के पास ही बैरिकेंडिंग लगाकर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और नर्सिंग कर्मीयों के बीच झड़प हो गई। सोमवार को नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर के नेतृत्व में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। अभ्यर्थी दिलाराम चौक पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया। सालावाला पुल के पास पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोककर गाड़ियों में बैठाना शुरू किया। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसमें कई नर्सिंग बेरोजगार चोटिल हो गए है। नर्सिंग बेरोजगारों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने उनके साथ अमानवया व्यवहार किया है। विनता ने बताया कि हम लोगों ने कोविड के दौरान भी काम किया है। हमें हर बार सरकार से आश्वासन दिया गया कि हमारे लिए काम किया जाएगा। उसके बाद भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। प्रदर्शन में अधिकतर लोगों ने कोविड के दौरान काम किया। इसके बाद भी आज हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। नर्सिंग अभ्यर्थी सपना ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह नर्सिंग बेरोजगारों के हित के लिए कूच में शामिल हुई थी। पुलिस ने उनपर हाथ उठाया है। महिला पुलिस की ओर से इस तरह के बर्ताव के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही राजेंद्र कूकरेती के साथ भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। नर्सिंग अभ्यर्थियों को गाड़ियों में बैठाकर एकता विहार धरना स्थल पर छोड़ दिया गया। यहां से मंच का धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान अध्यक्ष नवल पुंडीर, अनिल रमोला, विकास पुंडीर, परवेश रावत, सुमन, शहाना, सरिता जोशी, गणेश, प्रमोद चमोली, अशुतोष, राज, लक्ष्मण बिष्ट, शिवम गोदियाल, मधु उनियाल, सुनिता, मीना रावत, नीतू शर्मा और प्रेमा मौजूद रहे।
—– समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे हरक सिंह: पांच दिसंबार से धरना दे रहे नर्सिंग एकता मंच के सदस्य को समर्थन देने पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत पहुंचे धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज जो महिला नर्स के साथ पुलिस ने जो क्रूरता की वो शर्मनाक है। यह सभी अपने हक की मांग कर रहे है। पुलिस को अपनी वर्दी का अहम है। उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *