गार्गी नेशनल योगिनी अवार्ड से सम्मानित होगीं डॉ. कविता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य एवं प्रसिद्ध लेखिका डॉ. कविता भट्ट शैलपुत्री गार्गी नेशनल योगिनी अवार्ड से पुरस्कृत की जाएंगी। परमार्थ निकेतन, उत्तराखंड के तत्वावधान में कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए प्रदान किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय अवार्ड के लिए उनका नाम चयनित किया है। लेखिका डॉ. कविता भट्ट ने बताया कि यह अवार्ड योगदर्शन केंद्रित शैक्षणिक लेखन, व्याख्यानों तथा इसके वैश्विक प्रसार हेतु समर्पित महिलाओं को प्रदान किया जाता है। जिसके लिए वैश्विक स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं और चयन समिति गुणवत्तापरक कार्य के आधार पर सुयोग्य पात्रों का चयन करती है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले योगिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में महर्षि चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और गणमान्य विभूतियों की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योगिनी सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। डॉ. भट्ट ने इस पुरस्कार के लिए अपने चयन के लिए चयन समिति की अध्यक्ष डॉ. आरएच लता और निर्णायक मंडल को धन्यवाद दिया। कहा कि यह पुरस्कार मिलने से लेखन के लिए उनका दायित्व और भी अधिक बढ़ जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *