डा. कुकसाल को मिलेगा राहुल सांकृत्यान पुरस्कार, साहित्यकारों, रंगकर्मियों ने जताई खुशी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : लेखक डॉ. अरुण कुकसाल को उनकी चर्चित पुस्तक ‘चले साथ पहाड़’ को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राहुल सांकृत्यायन पर्यटन पुरस्कार 2020-21 के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। उनके चयन पर श्रीनगर के साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्कृति व रंगकर्मियों सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि डा. कुकशाल ने पूरे देश में श्रीनगर का नाम रोशन किया है।
डा. कुकशाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के चामी गांव के निवासी हैं। 8 अक्टूबर 1959 को जन्मे डा. कुकसाल हिमालयी समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक मुद्दों पर पत्र-पत्रिकाओं तथा सोशल मीडिया में नियमित लेखन से जुड़े हैं। उकनी उद्यमिता विकास, यात्रा साहित्य तथा सामाजिक-सांस्कृतिक विषयक 7 पुस्तकें प्रकाशित हैं। पूर्व में डा. कुकसाल को उद्यमिता शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय उद्यमी उत्प्रेरणा प्रशिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ है। उनका गिरी विकास अध्ययन संस्थान उ. प्र., उद्यमिता विकास संस्थान उ.प्र. स्वशक्ति परियोजना, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उत्तराखंड, राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तराखंड में महत्वपूर्ण पदों पर प्रशंसनीय योगदान रहा है। वर्तमान में डा. कुकशाल पैतृक गांव चामी में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए पुस्तकालय संचालन, कम्प्यूटर प्रशिक्षण और कैरियर मार्गदर्शन के कार्य में सक्रिय हैं। साथ ही, लोकपाल (मनरेगा), पौड़ी गढ़वाल के पद पर अपनी विशेषज्ञ सेवायें प्रदान कर रहें हैं। खुशी जताने वालों में समाज सेवी अनिल स्वामी, सीताराम बहुगुणा, गंगा असनोड़ा, उमा मैठाणी, प्रो. संपूर्ण सिंह रावत, पूनम तिवाड़ी, योगेंद्र कांडपाल, शिवानी पांडेय, परवेज अहमद, महादेव प्रसाद बहुगुणा आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *