कौशल्या जखमोला को दिया डॉ.मंगलदेव स्मृति सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय डॉ.मंगलदेव ध्यानी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कौशल्या जखमोला को डॉ.मंगलदेव स्मृति सम्मान दिया गया।
रविवार को सिम्मलचौड़ स्थित कर्मवीर जयानंद भारतीय पुस्तकालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. नंदकिशोर ढौंटियाल, मुख्य अतिथि मीना बछुवान, सुरेंद्र लाल आर्य, विशिष्ट अतिथि आशुतोष वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु कौशल्या जखमोला को डॉ. मंगलदेव स्मृति सम्मान -2023 से सम्माननित किया गया। जबकि आर्य समाज उदयरामपुर के प्रधान मोहन सिंह भारती को समाज सेवा हेतु मायाराम देवरानी स्मृति सम्मान से नवाजा गया। सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट किये गए। इस अवसर पर डीएफओ (से.नि.)धीरजधर बछुवान को बीज वितरण के क्षेत्र में उल्लखनीय योगदान के लिए बीज पुरुष से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि मीना बछुवान ने कहा कि डॉ. मंगलदेव ध्यानी जीवन भर जड़ी बूटी व भाबर में गंगा नहर लाने के लिए संघर्ष करते रहे। विशिष्ट अतिथि श्री आशुतोष वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मायाराम देवरानी (से.नि. अध्यापक) सदैव जनसरोकारों से जुड़े रहे व समतामूलक समाज के प्रबल समर्थक थे उनके दरवाजे वंचित, शोषित, उपेक्षित समाज के लिए हर समय खुले रहते थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रो. नंद किशोर ढौंडियाल ने कहा कि ध्यानी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, समाज के हित में वे हमेशा सक्रिय रहते थे, शिक्षा के विस्तार के लिए वे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करते थे । स्वर्गीय मायाराम देवरानी ने अपने कार्यों, सरलता , सादगी व सहजता के बल पर लोगों के दिलों में जगह बनायी थी। इस मौके पर विरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल, सत्यप्रकाश थपलियाल, शैलशिल्पी विकास संगठन के अध्यक्ष विकास आर्य, डॉ. बीना वशिष्ठ, धीरजधर बछूवांन, प्रवेश नवानी .मनोज जुयाल ,डॉ. ललन बुडाकोटी, बीना देवरानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर गिरीश जखमोला, सतेंद्र खेतवाल, मोहन सिंह भारतीय, शूरबीर खेतवाल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन सुरेंद्र लाल आर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *