डॉ. नैथानी और डॉ. रावत को किया सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बार एसोसिएशन श्रीनगर ने बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के सफल संचालन व भव्य आयोजन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान व नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गढ़वाल श्वेता चौबे का आभार व्यक्त किया है। बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का भव्य आयोजन किया वह ऐतिहासिक एवं यादगार रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक गोला पार्क के सौन्दर्यीकरण की घोषणा और मेले के समापन पर स्वच्छ भारत के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. बीपी नैथानी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत सहित अन्य को सम्मानित करने पर खुशी जाहिर की है। आभार एवं खुशी व्यक्त करने वालों में बार काउन्सिल आफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी, बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी, सचिव ब्रह्मानन्द भट्ट, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व सचिव विकास पंत, एडवोकेट प्रदीप मैठाणी, सुबोध भट्ट, देवी प्रसाद खरे, बलवीर सिंह रौंतेला, सुरेन्द्र सिंह रौथाण, ओम प्रकाश मैठाणी आदि शामिल थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *