जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल “अरुण” को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रवासी जन संगठन फरीदाबाद (हरियाणा) द्वारा सामुदायिक भवन फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में संगठन की स्मारिका सलान शिखा-2021 का विमोचन भी डॉ. नन्दकिशोर ढौंडियाल द्वारा किया गया।
यह सम्मान मुख्य अतिथि संजय शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, संगठन के अध्यक्ष सते सिंह नेगी, संरक्षक कृपा राम शर्मा, आयुष गौड़ विधि सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हाथों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद में ट्रस्ट के संरक्षक वयोवृद्ध चक्रधर शर्मा “कमलेश”, साहित्यांचल कोटद्वार के अध्यक्ष जनार्दन बुडाकोटी, आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानन्द ट्रस्ट कोटद्वार के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य को भी पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट कोटद्वार की पदमपुर सुखरौ ट्रस्ट कार्यालय में सोमवार को सम्पन्न हुई बैठक में उक्त लोगों के सम्मानित होने पर खुशी व्यक्त की गई। सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि डॉक्टर नंद किशोर ढौंडियाल का साहित्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने गढ़वाल की दिवंगत विभूतियाँ लिखकर गढ़वाल के विभूतियों को पहचान दिलाई जो गुमनामी के अंधेरे में धकेल दिए गए थे। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य, सचिव कै. पीएल खंतवाल, सत्यप्रकाश थपलियाल, साहित्यांचल के अध्यक्ष जनार्दन बुडाकोटी, प्रकाश चंद्र कोठारी, डॉ. मनोरमा ढौंडियाल, महेन्द्र अग्रवाल, एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज, चक्रधर शर्मा ‘‘कमलेश”, अमेरिका सिंह, बचन सिंह गुसाईं, बीर सिंह आदि मौजूद थे।