डा. नेगी बेस्ट डिप्लोमेट्स के लिए चयनित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के राजनिति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश नेगी अनंत का चयन बेस्ट डिप्लोमेट्स न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 28 अप्रैल से 1 मई 2023 तक बैंकांग थाईलैंड के हुआ है। यहां पर विश्वभर के 200 डेलीगेट्स भाग लेंगे। यह संगठन युवा नेताओं ओर परिवर्तन निर्माताओं के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने और सबसे चुनौतीपूर्ण वैश्विक मुद्दों को हल करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। डॉ. राकेश नेगी समाज में गरीब वर्ग के बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ भारत के युवा पीढ़ी को एक आदर्श नागरिक निर्माण में भी कार्य कर रहे हैं। डॉ. नेगी शोध के क्षेत्र बेस्ट रिसर्च अवॉर्ड एवं सामाजिक कार्य हेतु इंडियन ग्लोरी अवॉड्र्स से भी सम्मानित हुए हैं। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *