गिरि गंगा गौरव सम्मान से सम्मानित होगें डा. पुरोहित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रेक) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजयकांत पुरोहित को गिरि गंगा गौरव सम्मान 2023 से नवाजा जाएगा।
यह सम्मान उन्हें मैती संस्था की ओर से गढ़वाल विवि के हैप्रेक संस्थान में 30-31 अक्तूबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में मैती संस्था के संस्थापक-सचिव पदमश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत मैती की ओर से दिया
जाएगा। डॉ. पुरोहित को यह सम्मान बुग्याल एवं पर्यावरण संरक्षण, संवद्र्धन की दिशा में मौलिक शोध एवं जन जागरूकता में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाएगा। (एंजेसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *