प्रदेश में लग रहा भाजपा का ट्रिपल इंजन : डा. रावत

Spread the love

प्रदेश के काबीना मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश के स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता को धरातल पर काम करके दिखाया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जनता को बेहतर लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना ने गरीब व असहाय परिवारों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध करवाया। कहा कि सरकार के इन्हीं कार्यो को देखते हुए जनता प्रदेश में भाजपा का ट्रिपल इंजन लगाने का मन बना चुकी है।
गुरुवार को प्रदेश के काबीना मंत्री डा. धन सिंह रावत भाजपा महापौर प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के समर्थन में कोटद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाबर क्षेत्र में जनसभाएं कर जनता से भाजपा के पक्ष में मत देने की अपील की। कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर होता है। कांग्रेस जो कहती है वह कभी करती नहीं है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी कहने के साथ ही धरातल पर उसे काम को करती भी है। कहा कि सरकार ने कोटद्वार में अनाथ बच्चों के लिए होस्टल खोला है। जिसमें उन्हें शिक्षा के साथ ही अन्य सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। कहा कि पूरे देश में गरीबों के लिए सरकार आयुष्मान योजना चला रही है। इस योजना का गरीब व असहाय परिवारों को बेहतर लाभ मिल रहा है। कहा कि भाजपा केवल वादे नहीं बल्कि उन्हें पूरा करती है। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने महिलाओं व युवाओं के लिए सबसे अधिक कार्य किया। भाजपा के कार्यों को जनता पूर्व में ही अपनी मोहर लगा चुकी है। कहा कि कांग्रेस ने केवल कागजों में ही अपनी योजनाएं बनाई हैं। आज तक इन योजनाओं का जनता को कोई लाभ नहीं मिला। कहा कि कांग्रेस की कथनी व करनी में बहुत अंतर होता है। जबकि, भाजपा जो कहती है उसे अवश्य पूरा करती है। इस मौके पर भाजपा महापौर प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, सुमन कोटनाला, विनोद रावत, विपिन कैंथाला, राज गौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *