श्रीनगर गढ़वाल : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने पर मतदाताओं का आभार जताया। डा. धन सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के बूथ कल्यासौड़, दिखोल्यूं, स्वीत में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका आभार जताया। इस मौके पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। (एजेंसी)