जल्द निकलेगी लैक्चरों के पदों के लिए विज्ञप्ति : डॉ. रावत

Spread the love

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया अटल टिंकरिक लैब का उदघाटन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में अटल टिंकरिक लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर 77.96 लाख रूपये की धनराशि से राजकीय इंटर कॉलेज विकासखंड कोट में कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट/क्राफ्ट कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय कक्ष, राजकीय इंटर कॉलेज कालेश्वर पौड़ी ब्लॉक में 36.52 लाख रूपये धनराशि से आर्ट/क्राफ्ट कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया।
जीआईसी पौड़ी में टिंकरिक लैब के उद्घाटन के अवसर पर काबीना मंत्री ने कहा कि इस तरह की लैब स्कूली बच्चों को चिप्पों को व्यावहारिक और प्रयोगत्मक तरीके से समझने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लैक्चरों की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जायेगी, तब तक गेस्ट फैकल्टी से कमी की पूर्ति की जायेगी। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का 15 दिवस की अवधि में टेस्ट लिया जाय तथा जो विद्यार्थी जिस विषय में कमजोर हैं उसको अतिरिक्त कक्षा लगाकर उसमें सुधार लाया जाय, ताकि परीक्षा परिणाम को और बेहतर किया जा सके। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक से कम-से-कम एक-एक मेधावी बच्चों को परीक्षा की टॉप मेरिट में स्थाने पाने के लिए भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने हर स्कूल में नशा उन्मूलन का व्यापक अभियान चलाने, प्रत्येक स्कूली बच्चों की नि:शुल्क हैल्थ आईडी बनवाने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, अपर निदेशक माध्यमिक महाबीर बिष्ट, अपर निदेश प्रारम्भिक बीरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *