डा. शक्ति शैल कपरवाण को मिले केंद्रीय अध्यक्ष का दायित्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल महानगर कण्वनगरी ने डा. शक्तिशैल कपरवाण को केंद्रीय अध्यक्ष का दायित्व देने की मांग की है। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए।
मवाकोट में बैठक का आयोजन किया गया। सदस्यों ने उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी से डा. शक्तिशैल करपवाण से केंद्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई। कहा कि डा. कपरवाण वर्तमान में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने विद्यार्थी जीवन से उत्तराखंड राज्य संघर्ष व राजनीतिक संघर्ष में 50 वर्ष तक भाग लिया है। उनकी पहचान एक कुशल संगठक और साफ स्वच्छ छवि की है। डा. कपरवाण का उत्तराखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि गैरसैंण और मसूरी में अधिवेशन स्थगित किए जाने पर कण्व नगरी कोटद्वार में 25 जुलाई 2023 को उत्तराखंड क्रांति दल का अधिवेशन होगा। अधिवेशन आयोजन के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया है। महानगर अध्यक्ष जग दीपक सिंह रावत की अध्यक्षता में प्रवेश चंद्र नवानी, रमेश चंद्र कोठारी, पुष्कर सिंह रावत, सर्वेंद्र काला, विनोद चौधरी, सुरेश पटवाल, भारत मोहन काला, यतेंद्र भट्ट, आदि सदस्य एवं केंद्रीय पदाधिकारियों में हरीश द्विवेदी, श्रवण सिंह रावत पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *