डॉ. शोभा ने प्राप्त की पीएचडी की उपाधि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कल्जीखाल ब्लाक के चौंडली गांव व हाल निवासी देहरादून डा. शोभा काला नौडियाल पुत्री स्व. भैरवदत्त काला को गढ़वाल केंद्रीय विवि की ओर से शिक्षा शास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य गढ़वाल विवि के शिक्षा विभाग विभागाध्यक्ष डा. पीके जोशी और प्रो. रमा मैखुरी के संयुक्त निर्देशन में पूर्ण किया। डा. शोभा ने अपनी स्कूली शिक्षा जीआईसी बल्ली से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से ही उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पैत्रिक गांव में हर्ष की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *