डॉ. सुभाष को मिला उत्कृष्ट वैज्ञानिक अवार्ड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल विवि के फार्मास्यूटिकल कैमेस्ट्री में कार्यरत डॉ. सुभाष चन्द्र कोठियाल को हरिद्वार में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में उत्कृष्ठ वैज्ञानिक के अवार्ड से नवाजा गया। हरिद्वार के राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित सेमिनार में कनाड़ा, अमेरिका, चीन, मलेशिया के वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन उक्त सेमिनार में प्रतिभाग किया था। डॉ. कोठियाल को यह सम्मान मधुमेह के टाइप-2 पर किए गए शोध पर दिया गया। डॉ.कोठियाल ने अवार्ड मिलने पर इसका श्रेय विभागाध्यक्ष डॉ. सरला सकलानी को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *