कार दुर्घटना में डा. तौफीक का निधन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : डैम कॉलोनी के पास रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आ रही एक कार साइन बोर्ड से टकरा गई थी। कार सवार चार लोगों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय डॉ. तौफीक अहमद पुत्र रफीक अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। डॉ. तौफीक अपने समय के शानदार क्रिकेट खिलाड़ी, कलाकार थे। उनकी पत्नी नगमा तौफीक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। उनके छोटे भाई परवेश अहमद श्रीनगर में जश्न-ए-विरासत जैसे आयोजन कराते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *