डा. पुरोहित को को मिली वाहन प्रभारी की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध संस्थान(हैप्रक) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.विजयकांत पुरोहित को विवि का वाहन प्रभारी नियुक्त किया गया है। विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डा. पुरोहित समस्त वाहनों एवं विवि कार्यालयी कार्यों के संपादन हेतु वाहन को किराए पर उपलब्ध कराए जाने सबंधी कार्यों का निर्वहन करेंगे। उनके निर्देशन में अनुभाग अधिकारी कुलदीप नेगी भी उक्त सबंधी कार्यों के संपादन में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *