डॉ. उनियाल को मिली रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी डॉ. आशीष उनियाल को सौंपी गई है। इंजीनियरिंग कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर मौत प्रकरण के बाद सरकार ने कॉलेज के निदेशक और ईसीई के विभागाध्यक्ष को पद से हटाते हुए अन्यंत्र संबद्ध कर दिया था और कॉलेज के निदेशक की जिम्मेदारी डॉ. वीएन काला को सौंपी गई थी। काला ने शासन के निर्देशों पर बीती 28 मई को कॉलेज के निदेशक चार्ज लिया था। काला के पास पहले से ही रजिस्ट्रार की भी जिम्मेदारी थी। निदेशक बनने के बाद दोनों ही पद वीएन काला के पास ही आए गए थे। अब उन्होंने रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी कॉलेज के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष उनियाल को सौंप दी है। डॉ. उनियाल के पास यह अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *