डॉ. उत्तम भंडारी बने देवप्रयाग से आप के प्रभारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड सह प्रभारी राजीव चौधरी ने देवप्रयाग विस से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह भंडारी को विस प्रभारी नियुक्त किया गया है।
देवप्रयाग विस के प्रभारी बनाये गये डॉ. उत्तम भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं सीएम पद के उत्तराखंड उम्मीदवार अजय कोठियाल के नेतृत्व में आप पार्टी का प्रदेश में लगातार जनाधार बढ़ रहा है। दिल्ली में आप ने जो विकास का मॉडल बनाया है, उसकी हर कोई सराहनाा कर रहा है। यही कारण है कि उत्तराखंड में आप भाजपा-कांग्रेस का विकल्प बनकर उभर रही है। भंडारी ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनते हुए पहाड़ के लोगों की जो मुख्य समस्या स्वास्थ्य और शिक्षा है, उस पर फोकस रहेगा। लोगों ने जो बेहतर राज्य का सपना देखा था उसे आप पार्टी साकार करेगी। इस मौके पर आप कार्यकर्ता महावीर बलूनी, अमित मियां, सोहन बत्र्वाल, मुकेश भंडारी, आशुतोष रावत, अजितपाल मियां,वीरेंद्र जोशी आदि ने डॉ. उत्तम भंडारी को देवप्रयाग विस प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आप हाईकमान का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *